Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:एमपीएल ने स्वास्थ्य विभाग को डोनेट किया एम्बुलेंस

Dhanbad : आम लोगों की सेवा भावना को ले 24 अप्रैल को एमपीएल के चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह तथा विधि एवं पीआर अधिकारी अजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को नवीनतम तकनीकों से लैस एंबुलेंस प्रदान किया, ताकि आम जनों को आपातकालीन चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके. MPL की इस पहल को सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने सराहनीय बताया. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आयोजित हैंडिंग ओवर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाँ सिद्धार्थ सान्याल, आरडीडी स्वास्थ्य उत्तरी छोटानागपुर ने खुशी जाहिर की तथा एमपीएल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा एक एंबुलेंस अनेक लोगों की जान बचाने में कारगर साबित होगा. सिविल सर्जन डाँ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि इस अत्याधुनिक एंबुलेंस का त्वरित लाभ आम जनों को मिल सकेगा. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए एमपीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने कहा कि एमपीएल एवं टाटा परिवार सदैव जनसेवा के प्रति तत्पर एवं गंभीर रहता है. आम जनों को चिकित्सीय सेवा में कोई असुविधा नहीं हो, इसी के मद्देनजर यह एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही