Search

 
 
 

धनबाद : मैथन क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति एमपीएल कटिबद्ध है- सीईओ

 
Maithon : एमपीएल के सीईओ जगमीत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील बने रहकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है. हमें खुशी है कि टाटा समूह के महत्वपूर्ण अंग के रूप में मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) मैथन व आसपास के इलाकों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने कर्मियों और क्षेत्र के लागों को नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के उत्थान में यूं ही तन-मन से जुटे रहें यही कामना है. सीईओ ने कहा कि जनसेवा के मामले में टाटा समूह की भूमिका अतुलनीय है. इस कड़ी में एमपीएल भी पीछे नहीं है. जन कल्याण को लेकर एमपीएल सदैव अग्रिम पंक्ति में रहा है. चाहे बात बिजली उत्पादन कर देश को रोशन करने का हो या उद्यमिता को बढ़ावा देने का. इसका मूल्यांकन एमपीएल के यहां आने से पूर्व और अब की स्थिति से किया जा सकता है. नए साल में भी उत्तरोत्तर विकास की नयी-नयी गाथाएं लिखने को एमपीएल तैयार हैं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह की उपलब्धियां और उसके सामाजिक सरोकार बड़े मूल्यवान हैं. नई पीढ़ी को इससे सीखें मिलती हैं. उन्होंने कहा कि एमपीएल के यहां आने से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना तेजी से बढ़ी है और वह सभी क्षेत्रों में अच्छा कर रहे हैं. नौकरी हो या व्यवसाय, सहयोग और साझेदारी की भावना से काम करना जरूरी है. नये साल में एमपीएल नये उत्साह के साथ ऊर्जा दक्षता, ग्राहक सेवा में सुधार, पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा सहित जन कल्याण की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहने को लेकर संकल्पित है. साथ ही कंपनी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने को लेकर भी संकलित हैं. संस्थान सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास व महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/jack-president-dr-anil-kumar-mahato-met-the-cm/">सीएम

से मिले जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही