Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के मड़मा में एमपीएल छाई फेंक कर फैला रहा है जहर

Nirsa : निरसा प्रखंड में मड़मा पंचायत के लोग एमपीएल की हरकतों से परेशान हैं. एमपीएल की तरफ से फेंकी गई छाई की डंपिंग इतनी तेजी से हो रही है कि हरे भरे पेड़, पौधे, घास व जंगल सभी सूख रहे हैं. जमीन भी बंजर हो रही है. पंचायत के मुखिया व ग्रामीण ने इस पर रोक लगाने के लिए निरसा के अंचलाधिकारी व धनबाद जिला प्रशासन से लिखित गुहार लगा चुके हैं. परंतु एमपीएल की इस हरकत पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

 होटल संचालक भी हैं परेशान

निरसा के शासनबेड़िया मोड़ के समीप होटल मालिक भी इस समस्या से जूझ रहे हैं. सूखी छाई खाने-पीने के सामान पर पड़ती है, जो लोगों की सेहत बिगाड़ सकती है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो कहते हैं कि एमपीएल का हाइवा द्वारा रात के अंधेरे में चोरी चुपके छाई फेंक रहा है. जमा छाई पूरे एरिया में बड़ा आकार ग्रहण कर चुका है, जिससे पंचायत के लोग भारी असुविधाओं का सामना कर रहे हैं.

  अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

गर्मी के मौसम में तेज हवा के झोंके से छाई घरों में प्रवेश कर रही है, जो लोगों के खाने पीने के सामान सहित शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही है. ग्रामीण कई प्रकार की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. पूर्व मुखिया संजय महतो ने बताया कि एमपीएल की इस कृत्य पर रोक के लिए अंचलाधिकारी व जिला प्रशासन को पत्र दिया है. विरोध में सड़क जाम की गई. मगर कार्रवाई नदारद रही. सच यह भी है कि छाई ईसीएल की जमीन पर फेंकी जा रही है. परंतु नियम यह है कि छाई फेंकने के बाद 4 फीट ऊपर तक मिट्टी डालना है. मगर इस नियम की अनदेखी की जा रही है. समय रहते जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो लोग कई बीमारियों के शिकार होंगे. इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश है.

 जनता के भविष्य से खिलवाड़: : संजय सिंह

जिप सदस्य संजय सिंह ने निरसा में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए एमपीएल प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि मुगमा क्षेत्र में जितनी भी खदानें थी और जहां पेयजल का स्रोत था, वहां से ईसीएल ग्रामीणों को जलापूर्ति कर सकता था. कुछ गांवों में जलापूर्ति की भी जा रही थी. परंतु वैसी खदानों की ईसीएल प्रबंधन ने एमपीएल की छाई से भराई करा दी. हलांकि एनजीटी का स्पष्ट गाइड लाइन है कि छाई को खुलेआम नहीं गिराना है.  परंतु धनी आबादी के बीच जहां-तहां छाई डंप कर निरसा की जनता के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है. स्थानीय व जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई.

   एमपीएल के खिलाफ होगी कार्रवाई : सीओ

निरसा के सीओ नितिन शिवम गुप्ता कहते हैं कि मामला संज्ञान में है. इस संबंध में एपीएल प्रबंधन से वार्ता की जाएगी और जानकारी जिला अधिकारी को भी दी जाएगी. एमपीएल से छाई दूर फेंकने के लिए कहा जाएगा. फेंकी गई छाई पर नियमानुसार सुरक्षा के खयाल से मिट्टी भराई का आदेश दिया जाएगा. अन्यथा इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही