Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल को मिला पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार

 

उपलब्धियां हमें और जिम्मेदार बनाती हैं : सीईओ

Maithon : पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार (प्लेटिनम पुरस्कार, उच्चतम श्रेणी) से नवाजा गया है. कंपनी को यह पुरस्कार गुरुवार को कोलकाता में आयोजित 17वें पर्यावरण साझेदारी शिखर सम्मेलन में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रदान किया गया. एमपीएल के ऑपरेशन हेड प्रवीण वी राउत व पर्यावरण विभाग के हेड पीके बंधु ने आईसीसी ओएचएसई कमेटी के चैयरमैन व ईएच हेड डॉ. कृष्णा निर्माल्या और डब्ल्यूबी पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया. मौके पर पश्चिम बंगाल के प्रभारी पर्यावरण मंत्री मो. गुलाम रब्बानी भी उपस्थित थे. इस उपलब्धि पर एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उपलब्धियां हमें और जिम्मेदार बनाती हैं. इसलिए और बेहतर करते हुए इस सिलसिला को जारी रखना चाहिए, ताकि सभी मानकों पर खरा उतरते हुए सदैव शीर्ष पर रहें. उन्होंने पर्यावरण विभाग सहित पूरी एमपीएल टीम को बधाई दी. कंपनी के वरीय अधिकारी सुधाकर टंडन, डीके गंगवाल, काजल कुमार सिंह, सुप्रतीक मुखर्जी आदि ने भी बधाई दी है. पर्यावरण विभाग के अधिकारी अजय कुमार व अमन सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-a-pile-of-transformers-kept-in-bijli-colony-explosion-caused-chaos//">धनबाद

: बिजली कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मरों के ढेर में लगी आग, विस्फोट से अफरातफरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही