Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल के विस्थापितों को हक और अधिकार दिलाकर ही रहेंगे : चंपई सोरेन

 
एमपीएल के विस्थापित कर्मी विजय किस्कू के श्राद्ध कर्म में आदिवासी कल्याण मंत्री ने लिया भाग Nirsa : एमपीएल के विस्थापित कर्मी विजय किस्कू के श्राद्ध कर्म में बुधवार 13 सितंबर को सूबे के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन निरसा के डोमभूई गांव पहुंचे. श्राद्ध में भाग लेने के बाद मंत्री ने एमपीएल पर अपनी भड़ांस निकली. कहा कि यहां के लोगों ने अपनी जमीन देकर एमपीएल का निर्माण करवाया. लेकिन न्याय मिलने की जगह उन्हें विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है. कहा कि बिजली का उत्पादन हमारी जमीन पर होगा और इसकी सुविधा केरल और महाराष्ट्र को मिलेगी, ऐसा हरगिज होने नहीं दिया जाएगा. एमपीएल को यहां के विस्थापितों को हक और अधिकार देना ही होगा. उन्होंने कहा कि विस्थापितों के दर्द व समस्याओं को झारखंड सरकार ने गंभीरता से लिया है. धनबाद उपायुक्त को विस्थापितों की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, सह सचिव तपन तिवारी समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. बता दें कि एमपीएल में कार्यरत विजय किस्कू की मौत 29 अगस्त को इलाज़ के दौरान हो गई थी. नियोजन व मुआवज़े की मांग को लेकर पर एमपीएल गेट के समक्ष ग्रामीणों ने 5 दिनों तक आंदोलन किया था. मामले में मंत्री चंपई सोरेन के हस्तक्षेप पर मृतक के परिजन को 15 लाख मुआवजा व एक नौकरी मिली थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mpl-displaced-and-local-committee-president-paid-tribute-to-vijay-kisku/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एमपीएल विस्थापित व स्थानीय समिति के अध्यक्ष ने विजय किस्कू को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही