Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल में आये दिन विभिन्न दवा कंपनियों के एमआर ( मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ) का मजमा लगा रहता है. अस्पताल के ओपीडी में मरीजों से अधिक एमआर की संख्या देखी जा रही है और इसका नुकसान मरीजों को उठाना पड़ रहा है. दूरदराज के इलाके से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को घंटों ओपीडी के बाहर डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है. क्योंकि ओपीडी में मौजूद डॉक्टर मरीजों से ज्यादा विभिन्न कंपनियों के एमआर को समय दे रहे हैं.
नर्मदेश्वर मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे एमआर व डॉक्टर
सदर अस्पताल में ओपीडी खुलने का समय सुबह 9 बजे है. इसी वक्त अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. परंतु उससे पहले विभिन्न कंपनियों के एमआर अस्पताल पहुंच जाते हैं. एमआर ओपीडी के अलग-अलग चेंबर में बैठे डॉक्टरों से मिलने को उतारू रहते हैं. नियमानुसार ओपीडी के समय डॉक्टर सिर्फ मरीजों को देख सकते हैं. इस समय डॉक्टर को किसी भी बाहरी एमआर तथा अन्य प्रतिनिधि से मिलने पर रोक है. परंतु डॉक्टर व कंपनियों के एमआर को इन नियमों की तनिक भी परवाह नहीं.सिलसिला बंद न हुआ तो होगी कार्रवाई
कंपनियों के एमआर डॉक्टरों से मिल कर जो भी कहते-सुनते हैं, उसका असर मरीजों पर पड़ रहा है. डॉक्टर मोटे कमीशन के लालच में निजी दवा कंपनियों की महंगी दवा लिख रहे हैं. हालांकि सदर अस्पताल के अपने दवा केंद्र पर लगभग 95% दवाएं मौजूद हैं, जहां से मरीजों को मुफ्त दवा मिल सकती है. इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार का कहना है कि ओपीडी के समय अस्पताल में एमआर को आने की मनाही है. ऐसी शिकायत पहले भी आ चुकी है. डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है. सिलसिला बंद न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-grand-kalash-yatra-on-the-consecration-of-idol-in-narmadeshwar-temple/">धनबाद:नर्मदेश्वर मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment