Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमआर टीकाकरण में तेजी, स्कूलों में बच्चों को लगे टीके

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले में मिजिल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है. शहर व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 17 अप्रैल को 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा व सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर, डब्ल्यूएचओ के डॉ. अमित कुमार तिवारी ने कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन ने कहा कि सोमवार को धनबाद के डीनोबिली, डीपीएस, डीएवी कोयलानगर समेत अन्य विद्यालयों में बच्चों को टीके लगाए गए . उन्होंने लोगों से कहा कि एमआर टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है. बच्चों को टीका प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी लगा  रहे हैं. बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए  माता-पिता को उन्हें सेंटर पर ले जाकर टीका जरूर लगवाना चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-bill-of-2-76-crores-outstanding-on-412-people-department-sent-notice/">धनबाद

: 412 लोगों पर 2.76 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विभाग ने भेजा नोटिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही