Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्कूलों में गर्मी की छुट्टी से धीमा पड़ा एमआर टीकाकरण अभियान- सीएस

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 12 अप्रैल से शुरू एमआर टीकाकरण अभियान स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बाद से धीमा पड़ गया है. जिले के अधिकतर स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बाद बच्चे अपने नाना-नानी व अन्य संबंधियों के यहां घूमने चले गए हैं. इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ा है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा का कहना है कि अभियान के 36वें दिन तक जिले के कुल 7 लाख 75 हज़ार यानी 96% बच्चों को टीका लगया जा चुका है. 5 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में कुल 813306 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि टीकाकरण का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता था, लेकिन स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के कारण रफ्तार में कमी आयी है. अभियान 19 मई तक चलेगा. छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर टीका लगाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-withdraw-60-40-based-planning-policy-dhullu-mahato/">धनबाद

: 60/40 आधारित नियोजन नीति वापस ले सरकार- ढुल्लू महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही