Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमआर टीकाकरण अभियान शुरू, जिले के 8 लाख बच्चों को लगेगा टीका

Dhanbad : धनबाद जिले में 12 अप्रैल को मिजिल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने शहर के झारूडीह स्थित कार्मेल स्कूल में एक छात्रा को टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया. स्कूल में पहले तक 300 बच्चों को वैक्सीन दी गई. डीडीसी ने लोगों से कहा कि एमआर टीका जीवन रक्षक है. 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका जरूरत दिलवाएं. अगले 5 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 9 माह से 15 साल तक के कुल 8 लाख बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अभियान अगले 5 सप्ताह तक चलेगा. इसके लिए प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित 5000 साइट्स बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मी बच्चों को टीका लगाएंगे. वैक्सीन घर-घर जाकर नहीं दी जाएगी. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि खसरा का सफाया व रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को टीका देना अत्यावश्यक है. अगर कोई बच्चा पहले वैक्सीन ले चुका है, उसे भी टीका दिया जाएगा. बच्चों पर इसका साइड इफेक्ट नहीं पड़ेगा. डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अमित कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले के 30000 बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है.

डीडीसी ने एमआर जागरूकता रथ को किया रवाना   

[caption id="attachment_606235" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/rubela-ddc-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> जागरूकता रथ रवाना करते डीडीसी व अन्य[/caption] इस मौके पर डीडीसी ने मिजिल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों से अपने बच्चों को वैक्सीन दिलाने के लिए जागरूक करेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, डब्ल्यूएचओ के डॉ. अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, डीआरसीएचओ डॉ. संजीव कुमार, कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मारिया कीर्ति, सिस्टर श्रेया, स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. शशि प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-land-trader-shot-dead-in-barwadda-one-injured/">नबाद:

बरवाअड्डा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही