Search

 
 
 

धनबाद : मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने बच्चों संग बांटीं दिवाली की खुशियां

 
Dhanbad : रोटरी क्लब ऑफ धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maa-kali-will-be-buried-in-the-imaginary-temple-of-rajasthan-in-hirapur-park-market/">

(Dhanbad) की ओर से संचालित दिव्यांग बच्चों का स्कूल जीवन ज्योति में दिवाली के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर को दीपोत्सव का आयोजन किया गया. मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुईं. इस मौके पर बच्चों ने खूबसूरत रंगोली बनाई और खुद के बनाए आकर्षक दीये, मोमबत्तियां व गिफ्ट हैम्पर को प्रदर्शित किया. निधि जायसवाल ने कहा कि इन विशेष बच्चों के संग इस बार दिवाली मनाकर उनकी दिवाली और विशेष हो गई है. हम सभी को इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास करना चाहिए. जीवन ज्योति स्कूल इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है. स्कूल की प्राचार्य अपर्णा दास ने बताया कि स्कूल के विशेष बच्चों ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत डिज़ाइनर दीये, फ्लोटिंग कैंडल्स, रेगुलर कैंडल्स, दिवाली गिफ्ट हैंपर व ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए हैं. कार्यक्रम में अनु नारंग, राजेश परकेरिया, शिल्पा रस्तोगी, अपर्णा दास, शैरी कौर, अल्पना सिंह समेत जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-seized-two-trucks-carrying-iron-scrap-in-gomo/">धनबाद

: आरपीएफ ने गोमो में लोहा स्क्रैप लदे दो ट्रक किए जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही