Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में भारी बारिश से मिट्टी का घर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

 
Maithon : निरसा प्रखंड के हड़कतोड़िया गांव में सोमवार की रात भारी बारिश से धनंजय मंडल का मिट्टी का मकान ढह गया. अचानक घर गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. घर में धनंजय मंडल अपनी पत्नी बीना देवी व दो बेटियों के साथ रहते थे. आशियाना ढह जाने से अब परिवार के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. घर में रखे बर्तन, अनाज समेत सारा सामान मिट्टी में दबा हुआ है. धनंजय मंडल की पत्नी बीना देवी ने बताया कि दिसंबर 2023 में अबुआ आवास के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ज्ञात हो कि धनंजय मंडल की मां के नाम से पीएम आवास मिला है. इसी आवास के दो कमरे में दो भाइयों का परिवार बड़ी मुश्किल से रहता है. मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले धनंजय का आशियाना उजड़ जाने से उस पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है. धनंजय मंडल ने मुखिया व स्थानीय वार्ड सदस्य को घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से मदद दिलाने की गुहार लगाई है. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/along-with-champai-his-son-will-also-get-ticket/">चंपाई

के साथ उनके बेटे को भी मिलेगा टिकट!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही