Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में मुहर्रम का झंडा चोरी, लोगों ने किया हंगामा, एक हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया इंदिरा चौक के समीप लगा मुहर्म का झंडा चोरी कर लिया गया. 9 अगस्त की सुबह यह खबर तेजी से फैली. सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इंदिरा चौक पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस से झंडा चुराने वालों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की. कुछ देर के लिए सड़क भी जाम कर दी. मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. बताया गया कि सोमवार को मुहर्रम के नवमी पर हुसैनी अखाड़ा की ओर से लोदना छलछलिया धौड़ा से झरिया तक जुलूस निकाला गया था. रास्ते में इंदिरा चौक के पास निशान चोरी होने से समाज के लोगों में आक्रोश है. कहा की असामाजिक तत्व निशान चुराकर शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहते हैं. लोगों की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है. झारिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

लोदना से निशान लेकर आए थे हुसैनी अखाड़ा के लोग 

अखाड़ा कमेटी के सदस्य नौशाद खान ने बताया कि लोदना छलछलिया धौड़ा के हुसैनी अखाड़ा के लोग निशान लेकर झरिया के अन्य अखाड़ों में मिलान करने आए थे. उसी दौरान रास्ते में शौच के लिए रुके थे. तभी असामाजिक तत्वों ने निशान को चुरा लिया. उन्होंने कहा कि झंडा का बांस लोदना जंगल में मिला है, लेकिन झंडा गायब है. उन्होंने पुलिस से झंडा बरामद करने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की. फिलहाल माहोल शांतिपूर्ण है.

सीसीटीवी के जरिए होगी बदमाशों की पहचान : थानेदार

झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे  सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से झंडा चुराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-companies-should-work-on-making-barren-land-fertile-after-mining-scientists/">धनबाद

: माइनिंग के बाद बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने पर काम करें कोयला कंपनियां- वैज्ञानिक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही