Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मुहर्रम की तैयारी शुरू, जिला प्रशासन भी चौकस

Advertisement
Advertisement

Rammurti Pathak

ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, जगह-जगह पुलिस रहेगी तैनात

Dhanbad : जिले के सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मुहर्रम की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है. इधर जिला प्रशासन भी चौकस हो गया है. थानों में शांति समिति की बैठकों का दौर शुरू है. आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. मुस्लिम इलाकों के इमामबाड़ों में रौनक बढ़ गयी है. रंग रोगन का काम चल रहा है. अखाड़ों में दिखाए जाने वाले नुमाइशी खेलों की प्रैक्टिस भी शुरू हो गयी है.

इन जगहों में निकलेगा अखाड़ा

मुहर्रम में अखाड़ा निकालने की प्रथा है. विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा निकालने की तैयारी चल रही है. तलवार, भाला, गड़ासा, लाठी, पाना जैसे पारंपरिक हथियारों की दुकानें सज गयी हैं. धनबाद शहर के हीरापुर, वासेपुर, नया बाजार, पुराना बाजार, टिकियापाड़ा, भूली आदि जगहों से अखाड़ा निकलेगा, जो तय रूट के अनुसार बैंक मोड़ स्थित कर्बला पहुंचेगा. झरिया के थाना मोड़, ऊपर कुल्ही, नीचे कुल्ही, हुसैन नगर, शिमलाबहाल, कोयरीबांध, गद्दी मुहल्ला, एना कोठी, भगतडीह, शमशेर नगर आदि जगहों से अखाड़ा निकाला जाएगा. कतरास, गोविन्दपुर, चिरकुंडा, निरसा, सिंदरी, बलियापुर सहित जिले के सभी मुस्लिम इलाकों से अखाड़ा निकालने की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं..

 मुहर्रम के चांद का दीदार होते ही नववर्ष की हुई शुरुआत

बता दें कि विगत गुरुवार की शाम मुहर्रम के चांद का दीदार होते ही इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत हो गई है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार आखिरी और पहला महीना दोनों ही कुर्बानी का है. इस्लाम का आखिरी महीना जिल हिज्जा है.  इस महीने में अल्ल्लाह की रजामंदी के लिए इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अपने बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी के लिए जैसे ही उसकी गर्दन पर छुरी चलाई, तभी बेटे की जगह एक दुंबा ने ले ली और अल्लाह की राह में कुर्बान हो गया. तब से जिल हिज्जा यानी बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है. वहीं पहला महीना मुहर्रम भी कुर्बानी का है. इस महीने में ही हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम को बचाने के लिए अपना पूरा खानदान अल्लाह की राह में कुर्बान कर दिया, मगर यजीद के आगे सिर नहीं झुकाया.

     फ्लैग मार्च के साथ सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

[caption id="attachment_706449" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dsp-amar-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> डीएसपी -1 अमर कुमार पांडेय[/caption] डीएसपी -1 अमर कुमार पांडेय ने बताया कि विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. पुलिस बल भी तैनात रहेंगे. फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही