Search

 
 
 

धनबाद : सुरीले नगमों से जन्मदिन पर याद किये गये मुकेश

 
मशहूर प्लेबैक सिंगर मुकेश की जयंती पर सिंदरी में म्यूजिकल नाइट का आयोजन
Sindri : रोहड़ाबांध दुर्गोत्सव प्रांगण में शनिवार 22 जुलाई की रात बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मुकेश की जयंती पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया. सिंदरी सिटीजन सिंदरी की ओर से आयोजित म्यूजिकल नाइट में महिला व पुरुष गायकों ने मुकेश के एक से बड़कर क सदाबहार गानों से महफिल में चार चांद लगा दिया. देर रात तक लोग मुकेश के नगमे सुनते और गुनगुनाते रहे. सिंदरी सिटीजन सिंदरी के अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मुकेश की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. स्थानीय कलाकारों में गिरधारी लाल अग्रवाल, प्रशांत पाण्डेय, शैलेंद्र द्विवेदी, राजकिशोर सिन्हा व इंदु बाला ने सुरों से समा बांध दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दामिनी द्विवेदी, रविन्द्र प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, असीम मंडल, सुनील कुमार मिश्रा, अनीश दुबे, सोनू सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-huge-jump-in-the-price-of-gold-and-silver-within-the-month-of-july/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जुलाई माह के भीतर सोने और चांदी के कीमत में भारी उछाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही