Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची बीडीओ के खिलाफ मुखिया एक मार्च को करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

 
Topchanchi : तोपचांची के बीडीओ फणिश्वर रजवार के खिलाफ मुखिया संघ का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी रहा. इस बीच मुखियाओं ने गुरुवार को एक मार्च को पेन डउन स्ट्राइक पर रहने की घोषणा की. कहा कि इस दिन सभी मुखिया पंचायत व प्रखंड के किसी भी काम में भाग नहीं लेंगे. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने पेन डाउन का समर्थन करते हुए उस दिन सरकारी कार्य से दूर रहने की बात कही. झारखंड जनहित मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष माना पाठक ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया. कहा कि जनप्रतिनिधियों का अपमान एक अधिकारी को शोभा नहीं देता. बीडीओ फणिश्वर रजवार का जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का रवैया उचित नहीं है. जो बातें मुखिया रख रहे हैं वो खुद के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए है. बीडीओ ने अपनी कर्यशैली से पूरी जनता को नीचे दिखाने का काम किया है. तोपचांची के मुखिया सरवर खान ने कहा कि बीडीओ का खेला जनता के सामने आ गया है. मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mega-health-camp-at-railway-community-building-gomo-on-2nd-march/#google_vignette">धनबाद

: रेलवे  सामुदायिक भवन गोमो में  मेगा हेल्थ कैंप 2 मार्च को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही