Search

धनबाद : मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में निरसा से एक महिला को किया गिरफ़्तार

महिला को धनबाद ले गई पुलिस, महिला से की जा रही पूछताछ
Nirsa : साइबर क्राइम के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार 12 सितंबर को निरसा के बेलचढ़ी की एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार निरसा क्षेत्र में इन दोनों एक महिला गिरोह सक्रिय है, जो भोले-भाले ग्रामीण महिलाओं को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर उनका अकाउंट और एटीएम ले लेता है. जिसके बाद उस अकाउंट में दूसरे के अकाउंट से उड़ाए गए पैसों को ट्रांसफर किया जाता है. फिर उस अकाउंट से पैसे की निकासी कर ली जाती है. जब पुलिसिया जांच शुरू होती है, तो जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाता है, उस अकाउंट होल्डर का नाम आता है. ऐसे ही मामले में मुंबई पुलिस ने बेलचढ़ी से एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-official-language-hindi-seminar-organized-in-ecl-mugma-gm-office-auditorium/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ईसीएल मुगमा जीएम कार्यालय सभागार में राजभाषा हिंदी गोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//