Search

 
 
 

धनबाद : 11 लाख की अवैध निकासी मामले में मुंबई पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

 
Dhanbad : मुंबई के गिरगांव थाने में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को निरसा थाना क्षेत्र की मुगमा बस्ती में छापेमारी की. मुंबई पुलिस ने मुगमा बस्ती निवासी शिवलाल अर्जुन राय, सासनबेड़िया निवासी रजत पात्रा और मिलन अनूप बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया. तीनों के विरुद्ध गिरगांव कोर्ट मुंबई से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था. कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर सुजीत कुमार पवार ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मलबार हिल मुंबई निवासी सुजाता अतुल मेहता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि उसके बैंक अकाउंट से विभिन्न तिथियां में कुल 11 लख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई थी. अनुसंधान के क्रम में महाराष्ट्र पुलिस को तीनों द्वारा अवैध रूप से ट्रांजेक्शन का साक्ष्य मिला. इसके बाद पुलिस तीनों को ट्रेस करती हुई निरसा पहुंची और दबोच लिया. कांड के आईओ ने धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आवेदन देकर तीनों को 120 घंटे की ट्रांजिट रिमांड देने की प्रार्थना की. सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश की दलील सुनने के बाद प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत ने तीनों को मुंबई ले जाने और अदालत में पेश करने के लिए 120 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दे दी. इसके बाद मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई चली गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-court-news-together-along-with-twenty-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद समेत कोर्ट की दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही