Search

 
 
 

धनबाद: मुमुक्षु यतीश भाई शाह ने जैनियों को दिया मोह-माया त्यागने का उपदेश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जैन धर्म का महापर्व पर्यूषण 24 अगस्त से शुरू हो चुका है. पर्युषण को जैन धर्म के लोगोंके लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है. इस वर्ष यह पर्व श्‍वेतांबर परंपरा में 24 से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा. धनबाद में इस पर्व का आयोजन जोड़ाफाटक स्थित जेठी बाई जैन भवन में हो रहा है. जैन धर्म मानने वाले लोगों को आज यहां मुंबई से आए मुमुक्षु भाई नवनीत भाई गाठानी, वीरेंद्र भाई सेठ एवं यतीश भाई शाह ने उपासना, तप, जप, ब्रह्मचर्य सहित अन्य विषय पर प्रवचन दिया. पर्व के दूसरे दिन भगवान ऋषभदेव का जीवन चरित का वर्णन करते हुए धन, संपत्ति, पैसा आदि का मोह माया त्यागने ज्ञान दिया. कहा दान करना का महत्व संसार में सबसे ऊपर है. इसीके साथ मनुष्यभव का महत्व समझाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह मनुष्यभव धर्म करने के लिए ही मिला है. धर्म को मानने वाले लोग मोह माया से दूरी बनाएं तथा धर्म की ओर आगे बढ़ें. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-delhi-police-caught-student-of-baghmara-college-in-cybercrime/">धनबाद

:  साइबर क्राइम में बाघमारा कॉलेज के छात्र को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही