Search

 
 
 

धनबादः नगर निकाय चुनाव: पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने पीपीटी के माध्यम से चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जीरो एरर के लक्ष्य पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया. उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष बल दिया.
 

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष व त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में पीठासीन पदाधिकारियों व मतदान पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. निर्वाची पदाधिकारी (मेयर) अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने पीपीटी के माध्यम से चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जीरो एरर के लक्ष्य पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया.


उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष बल दिया. कहा कि किसी भी परिस्थिति में बैलट बॉक्स को पानी व आग से सुरक्षित रखना होगा. सभी महत्वपूर्ण पैकेटों पर सावधानीपूर्वक लाह लगाने व उसे पिघलाते समय पूर्ण सतर्कता बरतने की हिदायत दी. कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने से त्रुटि की संभावना नगण्य हो जाती है. सभी पीठासीन पदाधिकारियों को दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने व समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही