Search

 
 
 

धनबाद: शहर की सफाई में भिड़े नगर निगम व रेमकी, डंपिंग का विरोध जारी

 

एजेंसी ने विगत 20 दिनों से ठप कर रखी है डोर टू डोर कचरे की सफाई

Dhanbad:  शहर की सफाई के लिए मंगलवार 22 अगस्त को नगर निगम और रेमकी दोनों ने अपने स्तर से सफाई शुरू कर दी है. मुख्य सडकों की सफाई एजेंसी रेमकी द्वारा की जा रही है तो गली मुहल्लों की सफाई नगर निगम अपने स्तर से कर रहा है. सुबह से ही रेमकी की गाड़ियां मुख्य सड़क पर जमे कचरों को उठाने में लगी हुई हैं.हालांकि डोर टू डोर कचरे की सफाई का काम रेमकी ने पिछले 20 दिनों से ठप कर रखा है. इधर गंदगी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

 शहर में  लगाया जा रहा कचरे का ढेर

नगर निगम द्वारा उठाये जा रहे कचरे को शहर के ही विभिन्न स्थानों पर जमा किया जा रहा है. बता दें कि बरटांड़ स्थित बस स्टैंड के समीप, स्टील गेट स्थित कॉम्पैक्टर स्टेशन की बगल में व सरायढेला स्थित राजा तालाब की बगल में कचरे को जमा किया जा रहा है. इस तरह शहर के बीच कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

 रेमकी के कचरा डंपिंग का हुआ विरोध

रेमकी द्वारा सड़कों के कचरे का उठाव कर मंगलवार को झरिया अंचल के बोर्रागढ़ में डंपिंग किया जाने लगा तो स्थानीय लोगों का विरोध भी शुरू हो गया है. मौके पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पहुंची व कचरा डंपिंग का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया. इसके बाद रेमकी की कचरा भरी गाड़ी लौट गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही