Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम ने सिंदरी में निगम के दुकानदारों से वसूला भाड़ा

 
सिंदरी चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सहयोग से लगाया गया कैंप
Sindri : सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स के सहयोग से गुरुवार 17 अगस्त को शहरपुरा बाजार में लगाए गए भाड़ा वसूली कैंप में निगम के दुकानदारों से लगभग 93 हजार रुपए का भाड़ा वसूली की गई. कैंप में निगम कर्मचारी रामकुमार शर्मा और कृष्णकांत सिंह ने सहयोग किया. सिंदरी चेम्बर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने बताया कि काफी कम व्यापारियों ने अपने पुराने भाड़ा के साथ रसीद की कॉपी फोन नंबर के साथ जमा कराया. उन्होंने कहा कि निगम के अनुसार यदि समय से रसीद की कॉपी सहित भाड़ा नहीं जमा कराते हैं तो ऑनलाइन भाड़ा नहीं जमा कर पाएंगे. ऑनलाइन रसीद के लिए धनबाद नगर निगम के कार्यालय में जाना पड़ेगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-future-of-25-thousand-students-stuck-in-two-universities-2/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दो विश्वविद्यालय के फेर में फंसा 25 हज़ार विद्यार्थियों का भविष्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही