Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) राज्य सरकार के नये नियम ने कर धारकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. विगत 37 दिन से लोग अपने होल्डिंग टैक्स जमा नही कर पा रहे हैं. शनिवार को सूचना मिली कि आज से हल्डिंग का पैसा जमा होगा. यह सुनते ही नगर निगम के टैक्स काउंटर पर लोगों की लंबी लाइन लग गई. लेकिन वहां कर्मियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी की वजह से आज टैक्स जमा नहीं होगा. यह सुन कुछ लोग आक्रोशित हो गए. उनका कहना था कि विगत कई दिनों से यही कहा जा रहा है कि दो दिन बाद आइये, टैक्स जमा हो जाएगा. नया सर्किल रेट आने के बाद कितना पैसा बढ़ा है, समय पर टैक्स नहीं जमा करने पर कितना जुर्माना लगेगा. यह भी बताने वाला कोई नहीं है. कुछ लोग तो ऐसे भी मिले, जिनका कहना था कि टैक्स का पैसा जमा करने के बाद भी उनके मोबाइल पर बकाया टैक्स का मैसेज भेज दिया गया.
: फायरिंग के बाद व्यवसायियों में अपराधियों का खौफ, दिलों में घर कर गया है डर [wpse_comments_template]
सर्किल रेट को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन
सर्किल रेट को शहर के लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. निगम में टैक्स का काम देख रहे श्री पब्लिकेशन के मनोज रवानी ने बताया कि जमीन का सर्किल रेट वर्तमान में जो चल रहा है, टैक्स की गणना उसी आधार पर की जा रही है. जिस एरिया की जमीन का सर्किल रेट अधिक होगा, उन्हें अधिक कीमत चुकानी होगी. जहां रेट कम होगा, वहां टैक्स पहले से भी कम देना होगा. इस बार होल्डिंग टैक्स मुख्य सड़क 40 फीट और एप्रोच रोड की 30 फीट सड़क पर देय होगा. अभी तक नगर निगम एनुअल रेंटल वैल्यू के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक दोनों से दो प्रतिशत वार्षिक होल्डिंग टैक्स लिया जा रहा था. लेकिन 1 अप्रैल से यह व्यवस्था बदल गई है. मुख्य सड़क के लिये सर्किल रेट का 0.075 प्रतिशत टैक्सेबल होगा, वहीं अन्य सड़क के लिये 0.5 प्रतिशत.क्यों बंद है टैक्स काउंटर
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए होल्डिंग टैक्स का पैसा सर्किल रेट से देना है. 1 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो गई है. लेकिन शहरी विकास अभिकरण अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है, जो पूरा नहीं हुआ है. इस कारण धनबाद सहित राज्य के अन्य नगर निकायों में होल्डिंग का काम बंद है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से होल्डिंग का काम शुरू हो जाएगा. टैक्स का पैसा अभी जमा करने वालों को 10 प्रतिशत छूट भी मिलेगी. यदि महिलाओं के नाम से होल्डिंग नंबर है तो यह छूट 15 प्रतिशत होगी.निगम में अभी क्या है व्यवस्था
श्री पब्लिकेशन के मनोज रवानी ने बताया कि अभी निगम में पानी, ट्रेड लाइसेंस और दुकान का किराया लेने का काम चल रहा है. निगम ने पानी का बकाया पैसा जमा करने के लिये उपभोक्ताओं और संस्थानों को एक सप्ताह का समय दिया है. निगम में ऐसे पोस्टर भी लगाये गए हैं. लोग पैसा जमा करने आ भी रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fear-of-criminals-among-businessmen-after-firing-fear-has-gone-home-in-hearts/">धनबाद: फायरिंग के बाद व्यवसायियों में अपराधियों का खौफ, दिलों में घर कर गया है डर [wpse_comments_template]
Leave a Comment