Search

धनबाद नगर निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने किन्नर समाज से मांगा समर्थन

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छम-छम देवी व सचिव श्वेता किन्नर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. किन्नर समाज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और चुनाव में सफलता की कामना की.


मौके पर मौजूद श्वेता किन्नर ने लोगों से अमित कुमार अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने अपील की. कहा कि नगर निगम चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को तय करने का चुनाव है. इसलिए मतदाताओं को सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. धनबाद जैसे बड़े शहर को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और समाधान के लिए लगातार काम करे. आज भी शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली और सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोग परेशान हैं. कई इलाकों में खराब सड़कें, जलजमाव और अंधेरे की समस्या आम है जिससे नागरिकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.


वहीं, अमित कुमार अग्रवाल ने किन्नर समाज के समर्थन व आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो नगर निगम में पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे. जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp