Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव : वार्ड संख्या 22 में हंगामा, समर्थकों में झड़प, मतदान कुछ देर रहा बाधित

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सूसनीलेवा नाग नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वार्ड संख्या 22 के बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए. शुरुआत कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई. बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई.
 

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सूसनीलेवा नाग नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वार्ड संख्या 22 के बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए. शुरुआत कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई.
बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई. आरोप है कि मतदान केंद्र के समीप अनावश्यक भीड़ जुटाई जा रही थी और हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही थी, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए. इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित लोगों ने प्रतिनिधि को वहां से खदेड़ दिया.

Uploaded Image


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को और बिगड़ने से रोका. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.


इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान चाहते हैं. यदि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसका विरोध किया जाएगा. हालांकि इस घटना से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुआ, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई है. फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही