Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव: वार्ड 8 में वार्ड 9 की बैलेट पेपर पर मतदान, मतदाताओं ने किया हंगामा

Dhabad: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में बैलेट पेपर की गड़बड़ी सामने आने के बाद कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया. मामला बूथ संख्या 8/5 (एकड़ा प्राथमिक विद्यालय) और 8/8 (बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय) का है, जहां वार्ड 8 की जगह वार्ड 9 की बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने पर मतदाताओं ने हंगामा किया.
 

Dhabad: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में बैलेट पेपर की गड़बड़ी सामने आने के बाद कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया. मामला बूथ संख्या 8/5 (एकड़ा प्राथमिक विद्यालय) और 8/8 (बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय) का है, जहां वार्ड 8 की जगह वार्ड 9 की बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने पर मतदाताओं ने हंगामा किया.

 

जानकारी के अनुसार, एक मतदाता ने जब बैलेट पेपर देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह सही है, लेकिन उसके सामने अंकित प्रत्याशी का नाम गलत है. आपत्ति जताने पर मामले की जांच की गई, तब पता चला कि वार्ड 8 में वार्ड 9 की बैलेट पेपर से मतदान हो रहा था. हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया.


बताया जा रहा है कि संबंधित बैलेट पेपर से 37 मतदाता वोट डाल चुके थे. हालांकि बैलेट पेपर क्रमांक 1 से 11 तक वार्ड संख्या 8 अंकित था, जबकि 12 से 37 तक वार्ड संख्या 9 अंकित पाया गया. इसी प्रकार एकड़ा मध्य विद्यालय स्थित एक अन्य बूथ पर भी 14 मतदाता मतदान कर चुके थे, जिसके बाद गड़बड़ी पकड़ी गई और उस बैलेट पेपर से मतदान रोक दिया गया.


मतदाता भोला विश्वकर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान उन्हें दी गई पर्ची में चुनाव चिन्ह सही था, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत अंकित था, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई.

प्रजाइडिंग ऑफिसर विश्वजीत मांझी ने बताया कि 50-50 बैलेट पेपर के दो वॉल्यूम में प्रिंटिंग की त्रुटि पाई गई है. उनके अनुसार, प्रिंटिंग के दौरान हुई गलती के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शुरुआत में ही वार्ड संख्या 9 अंकित दिखाई देता, तो गलत बैलेट पेपर से मतदान नहीं कराया जाता. प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही