Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नामांकन करने वालों में लक्ष्मी देवी, रवि चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह राज, शमशेर आलम अंसारी,  दिलीप कुमार,  विनोद कुमार सिंह, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मो. जावेद इकबाल व रवि बुंदेला शामिल हैं.
 
नामांकन से पहले रोड-शो.

Dhanbad : धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर पद के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में दिनभर गहमागहमी रही. समर्थकों की भीड़ के बीच प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन किया. मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो व विशाल कुमार पांडेय के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए.


नामांकन करने वालों में लक्ष्मी देवी, रवि चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह राज, शमशेर आलम अंसारी,  दिलीप कुमार,  विनोद कुमार सिंह, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मो. जावेद इकबाल व रवि बुंदेला शामिल हैं. कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस व रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचे. ढोल-नगाड़ों की थाप व नारों से वातावरण गुंजायमान रहा.


नामांकन के साथ ही प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान व चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं, प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है. आगामी दिनों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना है.

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही