Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद के 29 प्रत्याशियों को मिला सिंबॉल

निर्वाची पदाधिकारी (मेयर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने सभी 29 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल आवंटित किया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न मिल गया. सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (मेयर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने सभी 29 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल आवंटित किया. प्रत्याशियों की लंबी सूची को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न प्रकार के घरेलू व व्यावसायिक प्रतीकों का आवंटन किया है. 

 

जारी सूची के अनुसार, अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडिशनर, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, मो. रुस्तम अंसारी को बांसुरी, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस चूल्हा, केसी सिंहराज को हेलमेट, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, योगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस, प्रकाश कुमार को CCTV कैमरा, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, शमशेर आलम अंसारी को कीप, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, भृगुनाथ भगत को चिमनी, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, रवि चौधरी को घन (क्यूब), कुसुम देवी को बेंच, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो. परवेज खान को कार्पेट, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली व लक्ष्मी देवी को फव्वारा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही