Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनावः मतदान पदाधिकारियों का अंतिम रेंडमाइजेशन पूरा

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों से टैग कर दिया गया. जरूरी दस्तावेजों पर पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराकर सभी अभिलेखों को सील किया गया. धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 1,125 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है.
 

पोलिंग पार्टियां बूथ से टैग, 1125 टीमों का गठन


Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान पदाधिकारियों का तृतीय एवं अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ. धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो व चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से 5,625 पदाधिकारियों का चयन किया गया.


रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों से टैग कर दिया गया. जरूरी दस्तावेजों पर पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराकर सभी अभिलेखों को सील किया गया. धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 1,125 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है. प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक प्रेसाइडिंग ऑफिसर सहित पांच पदाधिकारी तैनात रहेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

 

इस अवसर पर डीडीसी सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, धनबाद नगर निगम (मेयर) के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद (अध्यक्ष) के निर्वाची पदाधिकारी जियाउल अंसारी, डीएलएओ रामनारायण खलको, डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान सहित संबंधित वार्डों के सभी निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही