Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनाव: सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण

मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाएं.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूर हो गई है. धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्डों के सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए शनिवार को न्यू टाउन हॉल में अंतिम प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन हुआ. मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.


 उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाएं. साथ ही मतदान के दिन भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें और मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित संग्रहण स्थल तक पहुंचाएं. डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका ने सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व की रात बूथों पर ही रुकें और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें.


डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित उनके बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. निर्वाची पदाधिकारी नारायण राम व मुरारी नायक ने अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण व संजय कुमार ने संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार प्रसाद ने मतपेटियों के संचालन एवं सील करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही