Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनावः मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन

प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव कार्य के लिए कुल 5625 पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसके बाद द्वितीय रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया,
 

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान पदाधिकारियों का प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो व चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे.


प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव कार्य के लिए कुल 5625 पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसके बाद द्वितीय रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया. प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक प्रेसाइडिंग ऑफिसर सहित चार पोलिंग पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे. मौके पर डीडीसी सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, डीएलएओ राम नारायण खलको, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही