Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निगम चुनाव: 3 महापौर प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, मैदान में 30 उम्मीदवार

नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच की गई. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच हुई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच की गई. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच हुई.

 

स्क्रुटनी के दौरान दस्तावेजों और औपचारिकताओं की जांच के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार और पुष्पा कुमारी का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण होने के कारण रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही अब महापौर पद की दौड़ में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं. जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. 

 

स्क्रूटनी के बाद अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह तथा के.सी. सिंहराज का नामांकन पत्र सही पाया गया.

 

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि और 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा. वहीं 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की जाएगी. स्क्रूटनी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो गई है. बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के मैदान में होने से इस बार महापौर पद का मुकाबला रोचक और बहुकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही