Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनाव: पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद कर निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी व सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव ने भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौराकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद कर निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, उपद्रव फैलाने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.


ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी व सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव ने भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौराकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मतदान दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित करने व QRT को सक्रिय रखने के निर्देश दिए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही