Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निकाय चुनावः प्रशिक्षण से गायब 239 कर्मियों को शो-कॉज

डीसी आदित्य रंजन ने प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित पाए गए 239 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 239 कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीसी आदित्य रंजन ने प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित पाए गए 239 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.


डीसी ने बताया कि इन सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान कार्य के लिए मतदान टीम के सदस्य के रूप में की गई है. प्रतिनियुक्ति-पत्र पूर्व में ही कर्मियों को भेज दिया गया था और प्रशिक्षण की तिथि भी निर्धारित थी. बावजूद इसके वे प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए, जो गंभीर लापरवाही दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना कर्मियों की स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना है. यह आचरण चुनाव कार्य की निष्पक्षता और सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न कर सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर कार्मिक कोषांग में अपना लिखित स्पष्टीकरण जमा करना अनिवार्य होगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही