Search

 
 
 

धनबाद नगर निकाय चुनाव: मतदाता जागरूकता वाहन रवाना

जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा.
 

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान तेज कर दिया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा.


प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को मतदान की तिथि, समय व प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करना है.


जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान लोगों का महत्वपूर्ण अधिकार व कर्तव्य है. उन्होंने धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि 23 फरवरी को अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और बढ़-चढ़कर मतदान करें. एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही