Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों को परेशान कर रहा: नासवी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: शहर में अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम के अधिकारी स्ट्रीट वेंडरों को परेशान कर रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में स्ट्रीट वेंडरों के लिए  बनाये गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. निगम प्रशासन स्ट्रीट वेंडरों को परेशान करना बंद करे. 27 मई, शुक्रवार को हीरापुर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर नेशनल एसोसिएशन फॉर स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया (नासवी) के कार्यक्रम प्रबंधक श्याम शंकर दीपक ने यह बात कही.

स्ट्रीट वेंडरों को पहचान पत्र दिया जाए

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों के लिये बनाया गया कानून वर्ष 2017 से झारखंड में भी लागू है. लेकिन, इस कानून के लागू होने के बाद भी स्ट्रीट वेंडरों को परेशान किया जा रहा है. नगर निगम के द्वारा ही इन्हें वेंडिंग सर्टिफिकेट दिया गया, डिजिटल आईडी कार्ड भी बनाया जा रहा है. लेकिन, पुलिस की मदद से अधिकारी फुटपाथ दुकानदारों को फुटपाथ से हटाने का भी काम कर रही है. 2020 के बाद टाउन वेंडिंग कमेटी के साथ आज तक बैठक नहीं की गई है. अधिकारी अपने मन से अनापशनाप निर्णय ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडरों को सर्वेक्षण सर्टिफिकेट के साथ पहचान पत्र दिया जाए. अतिक्रमण अभियान के नाम पर परेशान करना बंद हो, केंद्र सरकार के नियमों का पालन हो. शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया जाए. टीवीसी का अविलंब गठन किया जाए. प्रेसवार्ता में डीएलफ भगवान दास शर्मा, श्वेता दत्ता, दिनेश प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: आधुनिक">https://lagatar.in/building-an-ancient-nation-inside-a-modern-country/">आधुनिक

देश के अंदर प्राचीन राष्ट्र का निर्माण ! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही