Dhanbad:धनबाद (Dhanbad) नगर निगम ने बारिश शुरू होने के पहले शहर के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया है. निगम का कहना है कि नाला एक बार नही, दुबारा साफ कराया जा रहा है. निगम में कुल 860 सफाई कर्मी हैं, जिनमें 50 प्रतिशत सिर्फ नालों की सफाई कर रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के अंतर्गत भी 50 से अधिक लोगों को सफाई में लगाया गया है. एक सेक्शन मशीन से भी सफाई करा रहा है. इसके बाद भी कोई परेशानी हुई तो निगम उससे निपटने के लिये तैयार है.
पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान : सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]
निगम व पथ निर्माण विभाग की खुलती रही है पोल
हल्की फुल्की वर्षा को छोड़ बरसात के मौसम में तो निगम के सभी दावे खोखले ही साबित होते रहे हैं. ऐसा कई बार हो चुका है. पथ प्रमंडल की भी यही हालत है. नगर निगम साफ-सफाई व अन्य मद में प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये खर्च करता है. इसी तरह पथ प्रमंडल भी शहर में पिछले चार वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है, लेकिन सड़क के साथ नाली ऐसी बनाई है जिसमें पानी ड्रेन ही नहीं होता है. निगम के 55 वार्ड में 400 से अधिक छोटी-बड़ी नालियां हैं, सिर्फ शहर में 56 नाले ऐसे हैं जो अतिक्रमण के शिकार हैं. इसे हटाने में निगम के अधिकारी पूरी तरह नाकाम रहे हैं. फलस्वरूप कई इलाकों में जल जमाव बड़ी समस्या के रूप में सामने आता है.कुछ जगहों में हर साल परेशानी
शहर के लुबी सर्कुलर रोड, ग्रेवाल कॉलोनी, जय प्रकाश नगर, हंस विहार कॉलोनी, धैया रानीबांध, सिटी सेंटर जज आवास के सामने, डीआरएम चौक, पूजा टॉकीज चौक, बरटांड़ सड़क, पंडित क्लिनिक रोड, धनबाद क्लब के सामने जलजमाव की समस्या परेशान करनेवाली है. वजह है सफाई में लापरवाही, नाली से ऊंची सड़क, नालों से तालाब की ऊंचाई अधिक होना, कई कॉलोनी या मुहल्ले के लोगों द्वारा नाले के मुहाने को बंद कर देने के कारण भी समस्या होती है. निगम इन समस्याओं से निपटने में फेल रहा है.दुबारा हो रही है सफाई : मो अनीस
नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस कहते हैं कि नालों की सफाई का काम तो बरसात से काफी पहले ही पूरा कर लिया गया है, अब तो दुबारा सफाई कराई जा रही है. हमलोग खुद एक एक जगह जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-in-dhanbad-old-market-chamber-member-expelled-case-against-president/">धनबादपुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान : सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]
Leave a Comment