Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के आदेश पर बुधवार 21 सितंबर को अंचल पदाधिकारी प्रशांत कुमार लायक व् नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. हीरापुर क्षेत्र में टीम ने हटिया मोड़ से एसडीएम आवास तक कई दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. सभी जब्त सामान नगर निगम ले जाया गया. सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़क पर 5 से 6 फीट तक अतिक्रमण कर दर्जनों दुकान चलाई जा रही थी. अधिकतर लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर करकट से दुकान तैयार कर लिया था. कुछ लोगों ने प्लास्टिक लगाकर दुकान का ढांचा बना लिया था, जबकि कुछ लोग गुमटी लगाकर दुकानदारी कर रहे थे. सभी को हटा दिया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि दो दिन पूर्व स्थायी दुकानदारों को दुकान खाली करने का आदेश दिया गया था. बावजूद किसी ने दुकान नहीं हटाई तो यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई सिर्फ फुटपाथ कब्जा करने वालों के अलावा दुकान के आगे 6 फीट तक शेड बनाने वालों पर भी हुई. इसके अलावा वीआईपी, सोनू-मोनू गारमेन्ट, मां काली क्लॉथ नामक दुकान के आगे भी 10-15 फीट तक चबूतरा बनाया गया है. उसकी मापी की गई है, जिसमें गड़बड़ी मिली.  इन दुकानदारों को अवैध ढांचा तोड़ने का आदेश दिया गया है. दुकान से जुड़े कागजात निगम लेकर आने का आदेश भी दिया गया है. सीओ ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ने से हर दिन जाम की समस्या हो रही है. त्योहारों में यह स्थिति और भी ज्यादा संकट पैदा करेगी. इसी खयाल से यह कार्रवाई की गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-opportunity-for-two-wheeler-customers-to-get-double-happiness-in-durga-puja/">धनबाद:

दुर्गापूजा में दोपहिया वाहन के ग्राहकों को दोहरी खुशियां बटोरने का मौका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही