Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

Dhanbad: शहर में चल रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की टीम ने 3 जून को पुलिस लाइन से आईएसएम गेट तक अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों दुकानदारों से 100 से 500 रुपये तक जुर्माना वसूला गया. नगर प्रबंधक सब्बीर आलम ने बताया कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इसके बाद भी लोग धड़ल्ले से इसका उपयोग कर रहे हैं. आज अभियान चलाकर पुलिस लाइन सब्जी मंडी, जिला परिषद आदि क्षेत्रों में फल विक्रेताओं के पास से प्लास्टिक बरामद कर जुर्माना लिया गया. खरीदारों से भी थैला लेकर बाजार आने की अपील की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही