Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम ने चलाया बैंक मोड़ में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Dhanbad : धनबाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार 2 मई को नगर निगम की टीम ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. अतिक्रमित दुकानों को हटाया और उन्हें चेतावनी दी. हालांकि कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, कुछ दुकानदारों ने अपनी लाचारी का रोना भी रोया. नगर निगम अधिकारी का कहना है कि सड़क के किनारे दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क सुरक्षा की बैठक में कई बार यह मुद्दा उठाया जा चुका है. इसीलिए नगर आयुक्त के आदेश पर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. दुकानदारों को दुबारा दुकान न लगाने की हिदायत भी दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही