Search

 
 
 

धनबाद: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू की अगुवाई में कर्मी हुए शामिल

Dhanbad : नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार 26 सितंबर को जागरुकता फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया. सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू की अगुवाई में निगम के कनीय अभियंता एवं कर्मी अभियान में शामिल हुए. सभी ने सफाई कार्य में भाग लिया व लोगों को जागरूक किया. निगम क्षेत्र के कई स्कूलों व सरकारी संस्थानों में सफाई की गई. धनबाद अंचल अंतर्गत बच्चा जेल एवं मनोरम नगर को डोर टू डोर अभियान के लिए चयन किया गया. सिंदरी अंचल में वार्ड 55 के सरदार मोहल्ला में डोर टू डोर एवं फायर स्टेशन सिंदरी में सफाई कार्य किया गया. छाताटांड़ अंचल में मध्य विद्यालय केंदुआडीह व डोर टू डोर के लिए केंदुआ 12 नंबर स्थल का चयन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही