Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 ठेलेवाले हटाए गए

 
Dhanbad : धनबाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को हीरापुर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान जेसी मल्लिक रोड मोड़ से हीरापुर हटिया मोड़ तक सड़क किनारे लगे दर्जन भर अधिक ठेलों को हटाया गया. ठेला वालों को चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा सड़क पर ठेला लगाया, तो कड़ी कार्रवाई होगी. ठेला समेत सामान जब्त कर लिया जाएगा. नगर निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद ठेलेवाले सड़क पर दुकान लगा देते हैं. इसके चलते सड़कों पर अक्सर जाम लगता है. इसे देखते हुए नगर आयुक्त के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. टीम ने अभियान के दौरान सामान वजन करने वाली कई इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को जब्त किया गया था, जिन्हें सशर्त लौटा दिया गया. फूट इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी जब्त मशीनों के मालिक ने लिखित में दिया है कि दोबारा सड़क पर ठेला नहीं लगाएंगे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-heard-peoples-complaint-in-janta-darbar-2-news-including-assurance-of-quick-solution/">पाकुड़

: डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, जल्द समाधान का आश्वासन समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही