Search

 
 
 

धनबाद:  नगर निगम ने हीरापुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर बुधवार 4 जनवरी को नगर निगम की टीम ने हीरापुर, विवेकानंद चौक से झमाडा गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. टीम ने सड़क किनारे ठेला रिक्शा व बांस बल्ली लगाकर दुकान लगाने वाले लोगों को हटा दिया. किसी ने कोई विरोध नहीं किया. कई दुकानदार खुद अपनी दुकान हटा रहे थे. दोपहर 2 बजे तक इस अभियान के तहत दर्जनों दुकानों को खाली कराया गया. हालांकि कुछ दुकानदार कहते मिले कि निगम को सिर्फ गरीब लोग ही अतिक्रमणकारी नजर आते हैं. सड़क किनारे कई बड़े बड़े दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें हटाने की हिम्मत नहीं है. एक दिन की कार्रवाई से क्या होगा.  कल तक तो फिर सड़क पर दुकान लग ही जाएगी.

   दुर्घटना व सड़क जाम से बचने के लिए अभियान

नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीस ने बताया कि सड़क पर दुकान लगाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है. इसी ख्याल से यह अभियान चलाया जा रहा है. ठेले वाले को चलते फिरते दुकानदारी करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग हीरापुर हटिया बाजार या उसके आसपास अस्थाई दुकान बनाकर दुकानदारी कर रहे थे, उन्हें वहां से हटाया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

  एसडीओ ने दिया था नगर निगम को आदेश

ज्ञात हो कि मंगलवार को एसडीएम ने निगम, ट्रैफिक, थाना और चैंबर ऑफ कामर्स के अधिकारियों के साथ बैठक में सड़क पर ठेला लगाने वालो पर रोक लगाने के साथ हीरापुर हटिया और पुराना बाजार टैंपल रोड में ऑटो और टोटो वाहन की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया था.  निगम को इनके लिए अलग से रूट तय करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था. अभियान में सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन राम सहित निगम के दर्जनों कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-poor-are-waiting-for-the-bonfire-to-burn-on-the-night-of-poos-the-administration-is-unaware/">धनबाद:

पूस की रात में गरीब कर रहे अलाव जलने का इंतज़ार, प्रशासन बेखबर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही