Search

धनबाद: नगर निगम ने शहर में खोला थ्री आर सेंटर

Dhanbad: घरों में बेकार पड़ी वस्तुओं को दुबारा उपयोग में लाने के लिए नगर निगम ने थ्री आर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. शनिवार 20 मई को गोल्फ ग्राउंड स्थित रेन बसेरा में बेकार वस्तुओं के कलेक्शन के लिए सेंटर खोला गया. इस संबंध में नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि घर में सालों साल पड़ी कई अनुपयोगी चीजें बेकार हो जाती हैं. बाद में लोग उसे कूड़ेदान में फेंक आते हैं. इससे शहर में कचरा भी बढ़ता है और चीजें किसी के उपयोग में भी नहीं आती हैं. इसीलिए थ्री आर शुरू किया गया है, जिसका अर्थ होता है रिड्यूस रिसाइकल रीयूज. इसके प्रबंधन से कचरे में भी कमी आयेगी और जरूरतमंदों के भी चीजें काम आएंगी. इसलिए कलेक्शन सेंटर की शुरुआत की गई है. शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड में यह सेंटर खोला जाएगा, जहां लोग जाकर अपने घरों की पुरानी किताबें, पुराने कपड़े, पुराने बतर्न, बोतलें और डिब्बे, इलेक्ट्रिक के सामान, बेकार मोबाइल फोन, टायर आदि जमा कर सकेंगे. इसे ठीक कर जरूरतमंद को दिया जाएगा. यह काम एक स्वयसेवी संस्था को दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp