Search

 
 
 

धनबाद:  स्वच्छता सर्वेक्षण में दो अंक से पिछड़ने के बाद रेस हुआ नगर निगम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वच्छता सर्वेक्षण में दो अंक फिसलने के बाद निगम के अधिकारी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने लगे हैं. शहर के पूजा पंडाल से गल्ली-मुहल्लों तक स्वच्छता के गीत के साथ कर्मी घूम रहे हैं और कचरा का उठाव भी हो रहा है. लगातार संवाददाता ने शहर के बैंक मोड़, पुराना बाजार, स्टेशन रोड, कोर्ट मोड़, एलसी रोड, हीरापुर, बरमसिया, मनईटांड़ का मुआयना किया. हर जगह सफाई व्यवस्था ठीक की जा रही है. पूजा पंडाल में ठेले-खोमचों के पास डस्टबीन रखा मिला. सफाई भी ठीक ठाक थी. लेकिन नालियों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है.  जल जमाव के कारण कई नालियां लबालब दिखीं. पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नियमित सफाई नहीं होने से यह स्थिति है. ज्ञात हो कि देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में धनबाद 2022 में 35 वें स्थान पर आ गया है.  हालांकि पहले दो साल तक 33 वें स्थान पर था. निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में तीन-तीन सफाई कर्मियों को लगाया गया है. पूजा में सबकी छुट्टी भी रद्द कर दी गई है. वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-devotees-gathered-in-the-worship-of-mahagauri-paid-floral-tributes/">धनबाद

:  महागौरी की पूजा-अर्चना में उमड़े भक्त, अर्पित की पुष्पांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही