Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम फिर रेस, कचहरी रोड से DRM चौक तक हटाया अतिक्रमण

 
Dhanbad : धनबाद शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया. कचहरी रोड रोड से डीआरएम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों व ठेला-खोमचा वालों को हटाया गया. साथ ही फुटपाथ पर स्थायी शेड लगाकर गुमटी व दुकान चलाने वालों को जल्द हटने का निर्देश दिया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि धनबाद शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे लग रही दुकानों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इससे निजात दिलाने के लिए निगम लगातार अभियान चला रहा है. नगर आयुक्त के निर्देश पर रणधीर वर्मा चौक से लेकर डीआरएम चौक तक अभियान चला कर अवैध दुकानों को हटाने के साथ ही दुकानदारों को हिदायत भी दी गयी है. हीरापुर पार्क मार्केट समेत अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जायेगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-campaign-against-smugglers-in-ccl-dhori-area-hundreds-of-bags-of-illegal-coal-seized/">बोकारो

: सीसीएल ढोरी क्षेत्र में तस्करों के खिलाफ अभियान, सैकड़ों बोरी अवैध कोयला जब्त
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही