Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम ने ज्वेलरी शॉप व अन्य से वसूला 55 हजार रुपया जुर्माना

Dhanbad: नगर निगम ने बैंक मोड़ में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस के नेतृत्व में सड़क और पोल पर अवैध होडिंग लगाने वाले गहना, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा और पार्किंग स्थल पर ठेला खोमचा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन सभी से निगम की टीम ने 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला और होर्डिंग पोस्टर साथ ले गए. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सिटी स्टाइल से 10 हजार, आटो लिंक से 1 हजार, सतेंद्र स्टोर से 5 हजार, जय हिंद स्टोर से 1 हजार, श्याम ज्वेलरी से 5 हजार, राधा कृष्ण जेवलारी से 5 हजार, सिद्धि इलेक्ट्रोनिक से 5 हजार, सोना चांदी से 5 हजार, संतोष ऑप्टिकल से 5 हजार, अलंकार ज्वेलरी से 5 हजार जुर्माना वसूला गया है. श्री राम प्लाजा के सामने से पार्किंग स्थल पर ठेला खोमचा लगाने वालों को भी हटाया गया है. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. सड़क पर अतिक्रमण करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. अभियान में नगर मिशन प्रबंधक चंद्र शेखर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार, जेई दीपक पंडित, समीर सुमन, राजीव माथुर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही