Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नगर निगम ने सड़क किनारे से दर्जनों दुकानों को हटाया

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस के नेतृत्व में सोमवार 14 मार्च को हीरापुर, कोर्ट मोड़, पुलिस लाइन में अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें ठेला खोमचा वालों से लेकर, गुमटी लगाने वाले लोग शामिल थे. पदाधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सड़क किनारे बिछाये पेबर ब्लाक पर दर्जनों लोगों ने दुकान खड़ी कर ली है, जिससे जाम की स्थिति उत्तपन्न हो रही है. इसे देखते हुए आज कार्रवाई की गई है. दुकानदारों से किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लिया गया है, सिर्फ चेतावनी दी गई है. उन्होंने बताया कि पेबर ब्लाक शहर की खूबसूरती और पैदल चलने वाले लोगों के लिये है. ज्ञात हो कि निगम के अभियान से फुटपाथ दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ता है. हर अभियान के दो दिन बाद सड़क किनारे दुकानें फिर से सज जाती हैं. एक माह पहले भी निगम यह कोशिश कर चुका है. अभियान में निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं अन्य कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही