Search

धनबाद:  नगर निगम ने आइएसएम गेट से पीके राय कॉलेज तक हटाया अतिक्रमण

Dhanbad: नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सोमवार 5 जून को आइएसएम गेट से पीके राय कॉलेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. दुकान के आगे लगाए गए शेड को बुलडोजर से हटाया गया. वहीं दुकान के आगे लगे काउंटर को उठाकर टीम अपने साथ ले गई. कुछ दुकानदारों ने बताया कि हर माह निगम को 500 रुपया टैक्स देते हैं. जिला परिषद की दुकानें काफी छोटी हैं, इसलिए शेड लगाकर दुकानदारी करते हैं. दुकानदारों का कहना था कि जो लोग साइड में बुलाकर उन्हें पैसा दे देते है, उन्हें चेतवानी देकर छोड़ देते हैं और जो पैसा नहीं दे पाते हैं, उनका शेड तोड़ देते हैं. टीम में शामिल नगर प्रबंधक कुणाल सिंह ने बताया कि अभियान नियमित रूप से चल रहा है. सड़क किनारे अवैध निर्माण करने वालों के साथ सड़क पर गिट्टी, बालू रखकर मकान बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. मकान के नक्शे की जांच भी की जाती है. गड़बड़ी मिलने पर काम रुकवाया जाता है. जांच या कार्रवाई के नाम पर जहां तक अवैध वसूली का आरोप है तो शिकायतकर्ता को निगम में आकर शिकायत करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp