Search

 
 
 

धनबाद : बिग बाजार के समीप नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से धनबाद नगर निगम ने मंगलवार को सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों व ठेले-खोमचे को हटाया गया.
 

Dhanbad :  शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से धनबाद नगर निगम ने मंगलवार को सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों व ठेले-खोमचे को हटाया गया. 

 

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सरायढेला थाना की पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात रहे. पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और यातायात को भी नियंत्रित ढंग से संचालित किया गया.

Uploaded Image

 

अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 

इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान एक दिवसीय नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली कार्रवाई का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अतिक्रमण हटने से सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. यही नहीं उन्होंने आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही