Search

धनबाद : नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों को हटाया, छुड़ाने पहुंचे झामुमो नेता

हीरापुर हटिया मोड़ से डीआरएम चौक व बेकारबांध एरिया में चला अभियान

Dhanbad: नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ अभियान चला रहा है. उन्हें सड़क से दुकान हटाकर हीरापुर कोहिनूर मैदान में बने वेंडिंग जोन में जाने को कह रहा है. शनिवार 24 जून को भी सहायक नगर आयुक्त कंचन भदौलिया के नेतृत्व में हीरापुर हटिया मोड़ से डीआरएम चौक व बेकारबांध एरिया में अभियान चलाया गया. कुछ दुकानदार वेंडिंग जोन में जाने के लिए तैयार हो गए. हालांकि कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया. हटाये गए दुकानदारों का ठेला, टेबल कुर्सी जब्त कर बरटांड बस डीपो में जमा कर दिया गया. दूसरी ओर इस अभियान को लेकर कई नेता अपनी नेतागीरी भी चमकाने में जुट गए हैं. झामुमो के देबू महतो भी पहुंचे व दुकानदारों के साथ साइड में गुफ्तगू की. उन्हें लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए. अधिकारियों से मिलकर ठेला सहित सड़क पर दुकान लगाने वालों की पैरवी भी की. मालूम हो कि झामुमो ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया है. वह यह भी कहते मिले कि निगम में कोई भी काम हो तो बताओ, चुटकी में करा देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//